फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : बीए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को होगा जारी

Fri, 12 Nov 2021 10:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
विज्ञापन
Allahabad University
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में बीए, बीएफए और बीपीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम 13 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा। इविवि प्रशासन अब तक बीएससी और बीकॉम का रिजल्ट जारी कर चुका है। स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया 20 नवंबर या इसके बाद से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से 10 नवंबर को बीएससी मैथ्स एवं बीएससी बायो और 11 नवंबर को बीएससी होमसाइंस एवं बीकॉम प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है। शुक्रवार को बीए, बीएफए एवं बीपीए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम अब शनिवार को जारी किया जाएगा। 


स्नातक के पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद दाखिले की खिड़की खोल दी जाएगी। इविवि प्रशासन 20 नवंबर से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है, ताकि नए सत्र के तहत स्नातक की कक्षाओं का संचालन जल्द ही शुरू किया जा सके। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी का कहना है कि बीए, बीएफए और बीपीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम 13 नवंबर को जारी किया जाएगा।

 

इविवि में प्रवेश के लिए समन्वयकों की नियुक्ति

विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सत्र 2021-222 के तहत प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पाठ्यक्रमवार समन्वयकों की नियुक्ति कर दी गई है। इन समन्वयकों की देखरेख में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्र्रवेश प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रो. आशीष सक्सेना के अनुसार बीएससी मैथ्स, बीएससी बायो एवं बीएससी होमसाइंस में प्रवेश के लिए भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. केएन उत्तम, बीए के लिए भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी, बीकॉम के लिए कॉमर्स विभाग के डॉ. आरके सिंह, बीपीए एवं बीएफए के लिए मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के प्रो. संजय श्रीवास्तव, एलएलबी के लिए विधि विभाग के प्रो. आरके चौबे और बीएएलएलबी मेें प्रवेश के लिए विधि विभाग के डॉ. हरिबंस सिंह को समन्वयक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें