फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुल जाएंगे इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेज, अभी जारी रहेगी आनलाइन पढ़ाई

Tue, 01 Jun 2021 01:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • सिर्फ प्रशासनिक कार्य होंगे, पूर्व की भांति चलती रहेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
  • विश्वविद्यालय और कॉलेजों के सभी कार्यालयों में कराया गया सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालय एक जून से खुलने जा रहे हैं। हालांकि मंगलवार से केवल विश्ववविद्यालय एवं कॉलेजों के कार्यालय ही खुलेंगे। इविवि एवं कॉलेजों में चार जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है, ऐसे में शिक्षकों के लिए अवकाश रहेगा और छात्र-छात्राएं भी परिसर में नहीं आएंगे। इस दौरान शिक्षक पूर्व की  भांति ऑनलाइन कक्षाएं लेते रहेंगे।

विज्ञापन


कोविड के कारण इविवि एवं संघटक कॉलेज एक माह से पूरी तरह से बंद चल रहे हैं। कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण इविवि एवं महाविद्यालयों में चार जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय और कॉलेजों के कार्यालय भी पूरी तरह से बंद कर दिए गए। अब एक जून से विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के खुलने जा रहे हैं, जहां केवल प्रशासनिक कार्य ही किए जाएंगे। सोमवार को विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के कार्यालय पूरी तरह से सैनिटाइज किए गए, ताकि मंगलवार से कामकाज शुरू हो सके। हालांकि कर्मचारियों को रोस्टर के अनुसार बुलाया गया है।

prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
50 फीसदी कर्मचारी सोमवार से बुधवार तक और बाकी कर्मचारी बृहस्पतिवार से शनिवार तक कार्यालय आएंगे। रोस्टर के अनुसार जिस दिन कर्मचारियों को कार्यालय नहीं आना है, उस दिन ऑनलाइन मोड में उन्हें उपलब्ध रहना होगा, ताकि आवश्यक कार्य के लिए जरूरत पडने पर उन्हें कार्यालय बुलाया जा सके। हालांकि उन कर्मचारियों को ऑफिस आने से छूट दी जाएगी, जिनका आवास कंटेनमेंट जोन में है। कंटेनमेंट जोन की श्रेणी से अलग होने पर उन्हें कार्यालय आना होगा, लेकिन तब तक ऐसे कर्मचारी ऑनलाइन मोड में उपलब्ध रहेंगे। कार्यालय खुलने के बाद भी बैठकें ऑनलाइन मोड या वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएंगी। 
विज्ञापन

prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित

इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार परिसर में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। केवल ऑफिस से जुड़े जरूरी कार्यों के लिए कड़ी सुरक्षा जांच के बाद परिसर में आने की अनुमति दी जाएगी। मेडिकल, बागवानी, सफाई, इंजीनियरिंग से जुड़े आवश्यक कार्य पूर्व की भांति जारी रहेंगे।

पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद

इविवि एवं संघटक कॉलेजों के कार्यालय बंद होने के कारण संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा-2020 के लेवल-1 का परिणाम विभागों को नहीं भेजा जा सका था। विश्वविद्यालय एवं कॉलेज बंद होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया डेढ़ माह से अटकी हुई है। कार्यालय खुलते ही प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से विभागों को लेवल-1 का रिजल्ट भेज दिया जाएगा और इसके बाद विभाग लेवल-2 के तहत इंटरव्यू कराके प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करेंगे। मंगलवार से विश्वविद्यालय खुलने के बाद नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया को लेकर भी जल्द कोई निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें