फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविविः छात्रसंघ बहाली के लिए आंदोलन जारी, फूंका पुतला

विज्ञापन
Allahabad University - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
छात्रों ने कहा, अहिंसात्मक आंदोलन से कराएंगे छात्रसंघ बहाली
विज्ञापन

प्रयागराज। छात्रसंघ बहाली के लिए संयुक्त संघर्ष समिति का धरना लगातार 42वें दिन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान छात्रों ने पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही कहा कि वे अहिंसात्मक रूप से अपना आंदोलन जारी रखेंगे और छात्रसंघ की बहाली कराके रहेंगे।
विज्ञापन

धरना स्थल पर दलित एकता मंच के प्रांतीय संयोजन जितेंद्र धनराज अपने संगठन के साथियों श्रीकांत, अरविंद सरोज, राधेश्याम भारतीय, चंद्रशेखर मीणा आदि के साथ पहुंचे। उन्होंने चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे की नियुक्ति को लेकर उठे विवाद के मसले पर कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन इसमें तत्काल कार्रवाई नहीं करता है तो दलित एकता मंच सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। वहीं, धरने पर बैठे छात्रों ने कहा कि उनके अहिंसात्मक आंदोलन का नतीजा है कि सात छात्रों का निलंबन वापस ले लिया गया। जब अहिंसात्मक आंदोलन से राष्ट्रपिता देश को आजाद करा सकते हैं तो हम छात्रसंघ बहाल क्यों नहीं करा सकते हैं। इस दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, छात्र नेता राहुल क्रांति, अजय सम्राट, सत्यम कुशवाहा, अंकित प्रतिहार, आनंद पटेल, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें