फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की थोपी गई सोच से बाहर निकलें छात्राएं

विज्ञापन
Allahabad University - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में नव प्रवेशित छात्राओं के लिए बृहस्पतिवार को सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज की ओर से इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि वीवेल की प्रोजेक्ट हेड रिचा चड्ढा ने कहा कि हमें बचपन से ही सिखाया जाता है कि एक महिला होने के नाते हमारे काम क्या हैं। ये बेहद पुरानी और रूढ़ीवादी सोच है, जो लंबे समय से समाज की ओर से थोपी जा रही है। छात्राओं को इससे बाहर आना होगा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने महिला अधिकारियों से जुड़े कई वीडियो छात्राओं को दिखाए। वीडियो के जरिए यह भी बताया कि छात्राओं के साथ कुछ गलत होता है तो उस हालात में क्या करें। इसके साथ ही उन्होंने कई ऐसे केस का जिक्र किया, जिनके कारण कानून में बड़ बदलाव किया गया। इसके अलावा यूजीसी 2015 के नियम के बारे में बताया। सभी छात्राओं को शपथ दिलाई कि वह समानता के लिए लड़ेंगी। मुख्य अतिथि इविवि के प्लेसमेंट अफसर शाश्वत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. यूसुफा नफीस ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज की प्रमुख डॉ. सबीहा आजमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें