फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविविः छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर को घेरा

विज्ञापन
Allahabad University - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। हॉलैंड हॉल छात्रावास में कमरा आवंटन के लिए आंदोलित छात्रों ने शुक्रवार को चीफ प्राक्टर का घेराव किया। नाराज छात्रों ने चेतावनी दी है कि सोमवार तक कमरे आवंटित नहीं किए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा। चीफ प्रॉक्टर ने बिशप से वार्ता कर जल्द आवंटन शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

हॉलैंड हॉल छात्रावास के गेट पर बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे पर छात्रों ने कमरा आवंटन शुरू न होने पर नाराजगी जताई थी। शुक्रवार को भी सुनवाई नहीं होने और सार्थक जवाब नहीं मिलने पर छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर डॉ. राम सेवक दुबे का घेराव किया। छात्रों ने नाराजगी जताई कि हॉलैंड हॉल के मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े जिम्मेदार हीलाहवाली कर रहे हैं। छात्रों ने कहा कि छात्रावास में कमरा आवंटन के लिए छात्र परेशान होकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। चीफ प्रॉक्टर ने आश्वासन दिया है कि बिशप को पत्र लिखकर छात्रावास में कमरा आवंटन संबंधी छात्रों की मांग से अवगत कराया जाएगा। भरोसा दिलाया कि सोमवार तक स्थिति साफ हो जाएगी।
छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव ने कहा अगर सोमवार तक कमरे आवंटित नहीं किए गए तो छात्र उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर अतेंद्र सिंह, संदीप वर्मा, सत्यम कुशवाहा, आयुष राठौर, अमित कुशवाहा, धीरन यादव, योगेश सिंह, अमन, सुभाष, शाश्वत समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें