फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए में 236, बीएससी में 80 दाखिले

Wed, 12 Jul 2017 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
भारी बारिश के बावजूद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए और बीएसी में दाखिले के लिए प्रवेश भवन में अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी रही। मंगलवार को बीए में 236 और बीएससी गणित में 80 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। महाविद्यालयों में भी प्रवेश की प्रक्रिया जारी रही लेकिन बारिश के कारण कुछ कॉलेजों के परिसर में पानी भर जाने से प्रवेश प्रक्रिया बाधित हुई।
विज्ञापन

बीए में प्रवेश के लिए मंगलवार को ओपेन कैटेगरी में 112 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जबकि बीएससी गणित में प्रवेश के लिए ओपेन कैटेगरी में 120 या अधिक, एससी वर्ग में 80 या अधिक और एसटी वर्ग में 20 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। बीएसी गणित में कुल 80 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। इनमें ओपेन कैटेगरी में सामान्य वर्ग  के 38 छात्र, चार छात्राएं, ओबीसी वर्ग के 21 छात्र, तीन छात्राएं शामिल हैं। वहीं, एससी वर्ग के 12 छात्रों और एसटी वर्ग के दो छात्रों ने प्रवेश लिया।

वहीं, बीए में दाखिला लेने वाले 236 अभ्यर्थियों में ओपेन कैटेगरी के तहत सामान्य वर्ग के 95 छात्रों, 25 छात्राओं, ओबीसी वर्ग के 79 छात्रों, 19 छात्राओं, एससी वर्ग के 12 छात्रों, चार छात्राओं और एसटी वर्ग के दो छात्रों ने दाखिला लिया। बुधवार को केवल बीएससी होमसाइंस और बीएसी जीव विज्ञान में दाखिला होगा। बीएससी होमसाइंस में प्रवेश के लिए ओपेन कैटेगरी में 60 अंक या अधिक, ओबीसी वर्ग में 54 या अधिक, एससी में 15 या अधिक एवं एसटी वर्ग में शून्य एवं अधिक और बीएससी जीव विज्ञान में दाखिले के लिए ओपेन कैटेगरी में 97 या अधिक, एससी वर्ग में 60 या अधिक एवं एसटी वर्ग में शून्य या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सुबह नौ से 11.30 बजे के बीच प्रवेश भवन बुलाया गया है।
विज्ञापन


एडीसी, ईश्वर शरण में आज का कटऑफ जारी
इलाहाबाद। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बुधवार को भी बीए, बीकॉम, बीएससी में प्रवेश होंगे। एडीसी में कीडगंज परिसर में बीकॉम एवं बीए में केवल छात्रों का प्रवेश होगा। बीकॉम के लिए ओपेन कैटेगरी में 85 या अधिक, एससी वर्ग में 20 या अधिक एवं बीए में प्रवेश के लिए ओपेन कैटेगरी में 70 या अधिक अंक पाने वालों को बुलाया गया है।

बीएसी में छात्र-छात्राओं दोनों के दाखिले होंगे। इसके लिए ओपन कैटेगरी में 95 या अधिक, एससी वर्ग में 60 या अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को बुलाया गया है। इसके अलावा एडीसी के जीरो रोड परिसर में बीकॉम एवं बीए में केवल छात्राओं का प्रवेश होगा। बीकॉम के लिए ओपेन कैटेगरी में 100 या अधिक एवं बीए के लिए 60 या अधिक अंक पाने वाले वाली छात्राओं को बुलाया गया है। इसके अलावा बीए, बीएसी, बीकॉम में प्रवेश के लिए एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को सुबह नौ से 11 बजे के बीच रिपोर्ट करनी है।

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बुधवार को बीए में प्रवेश के लिए ओपेन कैटेगरी में 100 या अधिक, एससी वर्ग में 40 या अधिक, बीकॉम के लिए ओपेन कैटेगरी में 75 या अधिक, एससी वर्ग में 10 या अधिक, बीएससी गणित के लिए ओपेन कैटेगरी मेकं 70 या अधिक और बीएससी जीव विज्ञान में प्रवेश के लिए ओपेन कैटेगरी में 60 या अधिक अंक पाने वालों को बुलाया गया है। साथ ही एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को भी कॉलेज में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें