फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University News: इविवि में प्रवेश के लिए 1.29 लाख से अधिक आवेदन

Sun, 06 Sep 2020 02:10 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। शनिवार शाम छह बजे तक दो लाख 47 हजार 10 छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए और इनमें से एक लाख 29 हजार 333 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली। आंकड़ों के अनुसार रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों के मुकाबले आवेदन करने वालों की संख्या लगभग आधी है।
विज्ञापन


हालांकि आवेदन आधी रात तक स्वीकार किए गए। ऐसे में आवेदनों की संख्या थोड़ी-बहुत बढ़ेगी और आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की वास्तविक संख्या रविवार को स्पष्ट होगी। इविवि प्रशासन ने 26 सितंबर से पांच अक्तूबर तक प्रवेश परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम बनाया है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। स्नातक में प्रवेश के लिए कुल 68235, परास्नातक के लिए 18902, आईपीएस के विभिन्न पाठ्यकमों के लिए 2302, बीएएलएलबी के लिए 7979, एलएलबी के लिए 14441, बीएड के लिए 4809, एमएड के लिए 1179, एमबीए/एमबीएआरडी के लिए 1548, एलएलएम के लिए 3639 और क्रेट के लिए 6299 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


भारत को विश्व गुरु बनाएगी नई शिक्षा नीति
प्रयागराज।
प्रयाग महिला विद्यापीठ में नई शिक्षा नीति पर आयोजित वेबिनार के तीसरे दिन मुख्य वक्ता आर्य कन्या पीजी कॉलेज की डॉ. ज्योतिने कहा कि यह नीति भारत को विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन शिक्षा प्रणाली बहुत समृद्ध रही है और नई शिक्षा नीति इसी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
कार्यक्रम की संयोजक प्राचार्य डॉ. जूही शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। वेबिनार में डॉ. वंदना सिंह, डॉ. प्रमिति, डॉ. बिंदु, डॉ. लक्ष्मीकांत मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें