फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : पीजी प्रवेश के लिए 57 हजार अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन, अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित है

Mon, 19 May 2025 03:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और इसके संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 57 हजार के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और इसके संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 57 हजार के करीब पहुंच गई है। इनमें से 29 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी भी कर ली है।

विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित है। ऐसे में रजिस्ट्रेशन व आवेदन के मामले में इस बार पिछले साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। पिछले साल पीजी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 58,920 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए थे और इनमें से 35,673 अभ्यर्थियों ने परीक्षा शुल्क जमा करते हुए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की थी।

इस बार रविवार शाम तक 56,995 अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर चुके थे और इनमें से 29,435 अभ्यर्थियों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई तक बढ़ाई गई है। अभी दो दिन बाकी हैं और पिछले साल की तुलना में इस बार महज 1925 रजिस्ट्रेशन व 6238 आवेदन कम हुए हैं। दो दिन बाद रजिस्ट्रेशन व आवेदनों की संख्या का नया रिकॉर्ड बन सकता है।
विज्ञापन


22 व 23 मई को होगा आवेदन में संशोधन

जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर चुके होंगे और उन्होंने फीस जमा कर दी होगी, वे अपने रजिस्ट्रेशन व आवेदन में 22 व 23 मई को संशोधन कर सकेंगे। इन दो दिनों के लिए करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थी अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, दिव्यांगता के प्रकार, विषय में संशोधन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 10, 11, 12 और 13 जून को प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें