फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सड़क किनारे मिला फुटपाथ दुकानदार का शव, हत्या की आशंका

Mon, 19 May 2025 02:08 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)

सार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड पुलिस चौकी से 200 मीटर पहले सोमवार सुबह सड़क किनारे एक फुटपाथ दुकानदार का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पीएम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
दुकानदार का शव मिला। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड पुलिस चौकी से 200 मीटर पहले सोमवार सुबह सड़क किनारे एक फुटपाथ दुकानदार का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पीएम हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान कल्लू (45) के रूप में हुई। आसपास के फुटपाथ दुकानदारों ने बताया कि वह यही पास में चाय नाश्ते की दुकान लगाया करता था, लेकिन महाकुंभ के दौरान उसकी दुकान हटा दी गई थी।

विज्ञापन


इसके बाद वह वहीं पास मैं विश्वविद्यालय के बने दो खाली पड़े कमरों में रहा करता था। वह कहां का रहने वाला है यह किसी को पता नहीं है। वह यहीं पर बीते एक साल से दुकान लगाकर अकेले ही रहा करता था। इंस्पेक्टर नैनी ब्रिज किशोर गौतम ने बताया कि आसपास के दुकानदारों ने मृतक का नाम कल्लू बताया है। उसके पास से किसी तरह का कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट पाई गई है। घटना की जांच करते हुए मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें