फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि: बीए में 487 अभ्यर्थियों ने लिए दाखिले

Fri, 20 Nov 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्ववविद्यालय (इविवि) में बृहस्पतिवार को 487 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली। बीए में 4600 सीटों में प्रवेश होने हैं। 487 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करते हुए दाखिला ले लिया है। 20 नवंबर को बीए में नए कटऑफ के साथ प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


सभी श्रेणी में 168 या अधिक अंक प्राप्त करने एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी शुक्रवार को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक विषय चयन एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 21 नवंबर को शाम पांच बजे तक सीट एलॉटमेंट का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा और इसके बाद 22 एवं 23 नवंबर को शाम चार बजे तक ऑनलाइन फीस जमा होगी। वहीं, 19 नवंबर को इविवि के संघटक महाविद्यालयों में भी विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाएंगे।

एडीसी में आज का कटऑफ
कीडगज परिसर
- बीकॉम प्रथम वर्ष (केवल छात्र) में सभी श्रेणी में 142 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 100 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- बीएससी प्रथम वर्ष (छात्र एवं छात्राएं) में सभी श्रेणी में 133 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 95 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी, एसटी वर्ग एवं कश्मीर विस्थापित सभी अभ्यर्थी
विज्ञापन

- बीए प्रथम वर्ष (केवल छात्र) में सभी श्रेणी में 105 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
जीरो रोड परिसर
- बीकॉम प्रथम वर्ष (केवल छात्राएं) में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 154 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 154 या अधिक, एससी वर्ग में 150 या अधिक अंक पाने वाली छात्राएं, एसटी वर्ग की सभी छात्राएं
- बीए प्रथम वर्ष (केवल छात्राएं) सभी वर्ग में 105 या अधिक अंक
नोट: रिपोर्ट समय सुबह नौ से 11 बजे और प्रवेश समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक

सीएमपी डिग्री कॉलेज में आज का कटऑफ
- बीकॉम प्रथम वर्ष में ईएसडब्ल्यू श्रेणी में 132 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 70 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी, एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थी
- बीएससी गणित में अनारक्षित श्रेणी में 137 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- बीएससी जीव विज्ञान में अनारक्षित श्रेणी में 105 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- बीए में अनारक्षित श्रेणी में 150 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में आज का कटऑफ
- बीए प्रथम वर्ष में 155 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- बीकॉम प्रथम वर्ष में ओबीसी वर्ग में 145 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 100 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- बीएससी गणित में सभी वर्ग में 127 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- बीवोक ऑटोमोबाइल एवं फूड प्रोसेसिंग में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थी

एसएस खन्ना में बीकॉम में प्रवेश
एसएस खन्ना गल्र्स डिग्री कॉलेज में बीकॉम प्रामि वर्ष में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है। मेरिट में शामिल छात्राएं 26 नवंबर तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश के लिए कॉलेज पहुंचें। अंतिम तिथि के बाद प्रवेश पर विचार नहीं किया जाएगा।

मुक्त विवि में एमबीए, एमसीए में प्रवेश 30 तक
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने एमबीए और एमसीए में प्रवेश की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ा दी है। एमबीए एवं एमसीए में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियोंको प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। विशस्त्रत्त्वविद्यालय ने आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सीधे प्रवेश देने का निर्णय लिया है। प्रवेश प्रभारी डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव के अनुसार अभ्यर्थियों  को शैक्षित योग्यता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

राज्य विवि में शोध प्रवेश परीक्षा आज
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की सत्र 2020-21 की शोध प्रवेश परीक्षा 20 नवंबर को विश्वविद्यालय के नैनी स्थित नवनिर्मित परिसर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे और अपराह्न दो से 3.30 बजे तक होगी। राज्य विवि के पीआरओ डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले उपस्थित होना है। परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गजट  पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त एक पहचान पत्र के साथ आना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें