फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीओ के 17 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू चार को

Fri, 20 Nov 2020 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इंटरव्यू - फोटो : logo
विज्ञापन
सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के 17 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार चार दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए एपीओ-2018 की मुख्य परीक्षा में 54 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार इंटरव्यू के बारे में विस्तृत जानकारी 24 नवंबर से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


एपीओ के 17 पदों पर भर्ती के लिए कुल 45311 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 18782 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा में 260 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था।

एपीओ के 17 पदों में दस पद अनारक्षित, चार पद अन्य पिछड़ा वर्ग और तीन पद अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए 260 अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा 29 एवं 30 जुलाई को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के शिविर कार्यालय में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा में 54 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था। साक्षात्कार चार दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें