फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : बीकॉम में हुए 195 दाखिले, बीएएलएलबी में पहली दिसंबर से होंगे प्रवेश

Thu, 25 Nov 2021 10:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए एक दिसंबर से काउंसलिंग शुरू होगी। इसके लिए इविवि प्रशासन ने कटऑफ जारी कर दिए हैं। वहीं, बृहस्पतिवार से बीकॉम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हुई। पहले दिन बीकॉम में कुल 195 अभ्यर्थियों ने दाखिले लिए। इनमें सभी श्रेणी के अभ्यर्थी शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं, बीएससी बायो में 121 अभ्यर्थियों ने दाखिले लिए, जिनमें ओबीसी वर्ग के 69, एससी वर्ग के 36 और एसटी वर्ग के 16 अभ्यर्थी शामिल हैं। बीकॉम में दाखिले के पहले दिन टॉपर ने प्रवेश नहीं किया, जबकि मेरिट में द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे अभ्यर्थियों ने पहले ही दिन विश्वविद्यालय में अपना प्रवेश करा लिया। बीकॉम में पहले दिन 316 अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया था, जिनमें सभी वर्ग के 170 और एसटी श्रेणी के 25 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए।

उधर, बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अलग-अलग कटऑफ के तहत एक और दो दिसंबर को काउंसलिंग के लिए प्रवेश भवन बुलाया गया है। एक दिसंबर को अनारक्षित श्रेणी में 184 या अधिक अंक एवं एसटी श्रेणी में 128 या अधिक अंक पाने वाले और दो दिसंबर को ओबीसी वर्ग में 172 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 178.6 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 156 या अधिक और एसटी वर्ग में 126 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


आज के कटऑफ
बीकॉम- सभी श्रेणी में 169 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 131 या अधिक, एसटी श्रेणी में 68 या अधिक अंक
बीएससी गणित- सभी श्रेणी में 184 या अधिक अंक

 दस तक जमा होंगे वार्ड सर्टिफिकेट
बीए, बीएससी बायो, बीएससी गणित, बीएससी होमसाइंस, बीकॉम, बीपीए, बीएफए, बीएएलएल में प्रवेश के लिए शिक्षक/कर्मचारी वार्ड कैटेगरी में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रार से जारी वार्ड सर्टिफिकेट 10 दिसंबर तक प्रवेश भवन में जमा करना है। यह जानकारी प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें