इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए सिटी बस सेवा की शुरूआत मंगलवार को हो गई। विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन से इस बस सेवा की शुरूआत छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने रोडवेज अफसरों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर की। खास बात यह कि छात्र-छात्राओं को इस बस सेवा का नि:शुल्क लाभ मिलेगा। उन्हें विश्वविद्यालय तक आने के लिए किराया नहीं चूकाना होगा। सिटी बस का संचालन कुल छह रूट पर होगा। इसमें सफर के दौरान छात्र-छात्राओं को अपना परिचय पत्र साथ रखना होगा। इसे दिखाने के बाद वे मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे।
बता दें कि छात्रसंघ अध्यक्ष ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शहर के छह रूटों पर बसें चलाने की घोषणा कर दी थी। मंगलवार सुबह छात्रसंघ भवन से इस सेवा की शुरूआत हो गई। इन बसों को लाल ओर हरे रंग से रंगा गया है। ताकि दूर से ही इसे पहचान लिया जाए। परिचय पत्र दिखाकर छात्र-छात्रा इसमें मुफ्त में सफर कर सकेंगे। इस मौके पर रोडवेज के सेवा प्रबंधक आरएन वर्मा, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री शकील अहमद, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे, कृष्णमूर्ति यादव, संजय तिवारी, एमएलसी बासुदेव यादव, डीएसडब्ल्यू डा. हर्ष कुमार, प्रो. एआर सिद्दीकी, अभिषेक यादव, विवेकानंद पाठक आदि शामिल रहे। इन सभी ने बस में बैठकर छात्रसंघ भवन से विज्ञान संकाय होते हुए वाणिज्य तथा विधि संकाय तक की यात्रा भी की। बसों का संचालन सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक होगा।
0 नैनी-सीएमपी-मेडिकल कालेज-बालसन-इविवि-फाफामऊ-शांतिपुरम (मार्कोपोलो यूपी 70 बीटी 4585)
0 झूंसी त्रिवेणीपुरम-अलोपीबाग-सोहबतियाबाग-बालसन-इविवि-शांतिपुरम (मार्कोपोलो यूपी 70 बीटी 4614)
0 दारागंज-अल्लापुर-इविवि-कचहरी-रेलवे स्टेशन-मीरापुर (मिनी बस यूपी 70 बीटी 6486)
0 झलवा-राजरूपपुर-रेलवे स्टेशन-हाईकोर्ट-म्योहाल-इविवि-गोविंदपुर (मिनी बस यूपी 70 बीटी 5754)
0 शांतिपुरम-फाफामऊ-बैंकरोड-इविवि-रेमंड (नैनी) (मार्कोपोलो यूपी 70 बीटी 4615)
0 गोविंदपुर-बैंकरोड-इविवि-म्योहाल-रेलवे स्टेशन-झलवा (मिनी बस यूपी 70 बीटी 6456)
बसों की समय सारिणी
रूट समय
नैनी की तरफ 6.50, 8.30, 10.50, 12.30, 14.50, 16.30, 18.50
शांतिपुरम की तरफ 7.00, 8.15, 8.40, 10.55, 11.00, 12.40, 13.35, 15.00, 16.15, 16.40, 19.00
दारागंज की तरफ 7.40, 11.10, 14.40, 18.40
मीरापुर की तरफ 5.35, 9.05, 12.35, 16.05
झलवा की तरफ 5.15, 6.40, 8.05, 9.30, 10.55, 12.20, 13.45, 15.10, 16.35, 18.00
गोविंदपुर की तरफ 5.35, 6.40, 8.25, 10.00, 11.15, 12.50, 14.05, 15.40, 16.55, 18.30
त्रिवेणीपुरम की तरफ 7.05, 9.45, 12.25, 15.05, 17.45