फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ जनरथ निरस्त न हो इसके लिए दो बसे रहेंगी स्पेयर

विज्ञापन
Allahabad to Lucknow Bus - फोटो : AU
विज्ञापन
प्रयागराज। लगातार दो दिन सुबह के समय लखनऊ जाने वाली एसी जनरथ बस के निरस्त होने के मामले को क्षेत्रीय प्रबंधक ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने शुक्रवार को प्रयाग डिपो के एआरएम वीएन तिवारी को निर्देश दिया कि लखनऊ जाने वाली बसें अब निरस्त नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस रूट पर दो बसों को स्पेयर किया जाए।
विज्ञापन

दरअसल मंगलवार एवं बुधवार की सुबह लखनऊ जाने वाली जनरथ बसें अचानक निरस्त कर दी गई। बहुत से यात्रियों ने इन बसों में अपने ऑन लाइन टिकट बुक करवा रखे थे। अचानक बस निरस्त होने से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। बुधवार को एक साथ पांच बसें निरस्त होने पर यात्रियों ने खूब हो हल्ला भी किया। यात्रियों के हंगामे को देखते हुए बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने एआरएम प्रयाग को कहा कि हर हाल दो बसें रिजर्व रखी जाएं। ताकि अगर किसी रूटीन बस में कोई गड़बड़ी आती है तो रिजर्व बस उसके स्थान पर लगा दी जाए। इसके अलावा सुबह के समय लखनऊ के लिए नई बसें संचालित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें