फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर अब हर एक यात्री के लगेज की होगी जांच

Fri, 01 Apr 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सामान की जांच के ‌ल‌िए आई मशीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई, पुणे, जम्मूतवी की तर्ज पर इलाहाबाद जंक्शन पर लगेज स्कैनर मशीन लगने जा रही है। यहां दो मशीन पहुंच भी गई है। जल्द ही इसे जंक्शन पर लगा दिया जाएगा। इसके लगने के बाद जंक्शन पर आने वाले हर एक यात्री के लगेज की जांच आसानी से हो सकेगी। रेलवे के इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी प्लान के तहत लगेज स्कैनर मशीन उत्तर मध्य रेलवे  (एनसीआर) के इलाहाबाद, कानपुर, आगरा, मथुरा, झांसी एवं ग्वालियर स्टेशन पर लगाई जाने है। 
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए रेलवे ने काफी पहले ही इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी प्लान लागू करने का फैसला किया था। इसके तहत बड़े स्टेशनों में लगेज स्कैनर, व्हीकल स्कैनर, सीसीटीवी कैमरे आदि लगाये जाने हैं। इसी क्रम में एनसीआर के ए वन ग्रेड के स्टेशन इलाहाबाद, कानपुर, आगरा, मथुरा, ग्वालियर एवं झांसी में सिक्योरिटी प्लान लागू करने की रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। इलाहाबाद जंक्शन की बात करें तो यहां पहले चरण में दो लगेज स्कैनर मशीन लगाई जा रही है। दोनों मशीन यहां पहुंचा दी गई हैं। एक लगेज स्कैनर सिविल लाइंस साइड में तो दूसरा जंक्शन के सिटी साइड स्थित मुख्य हॉल में लगाया जाएगा। इसके अलावा यहां जल्द ही व्हीकल स्कैनर मशीन भी लगाई जाएगी। इसकी मदद से पार्किंग में आने वाले वाहनों की आसानी से चेकिंग हो सकेगी। ए वन ग्रेड के स्टेशनों  में लगे सीसीटीवी कैमरे की संख्या भी सिक्योरिटी प्लान के तहत बढ़ाई जाएगी। रेलवे की तैयारी है कि बड़े स्टेशनों का चप्पा-चप्पा सीसीटीवी कैमरे की जद में आए। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ बिजय कुमार ने बताया कि इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी प्लान के तहत ही जंक्शन पर लगेज स्कैनर मशीन मंगवाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें