फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद-रीवा राजमार्ग पर लगाया जाम, घंटों नारेबाजी

Sun, 31 Jan 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को शिक्षिका को हटाने की मांग को लेकर स्कूल में हंगामा शुुरू कर दिया। हंगामा बढ़ा तो छात्राओं ने इलाहाबाद-रीवा नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। जिससे करीब दो घंटे आवागमन बाधित रहा। छात्राएं शिक्षिका द्वारा पिछले दिनों साथियों की पिटाई किये जाने से नाराज थीं। प्रिंसिपल ने हंगामे की सूचना पुलिस और एसडीएम बारा को दी तो मौके पर पहुंच एसडीएम , सीओ बारा और प्रधानाचार्य संघ के अध्यक्ष ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद शिक्षिका को हटाये जाने के आश्वासन पर छात्राओं ने हंगामा समाप्त किया। 
विज्ञापन

 नारीबारी के राजकीय कन्या इंटर कालेज में पढ़ने वाली करीब दो सौ छात्राओं का आरोप है कि 27 जनवरी को स्कूल की शिक्षिका किरन सिंह ने किसी बात को लेकर करीब आधा दर्जन छात्राओं को मारापीटा था। जिसकी शिकायत छात्राओं ने स्कूल की प्रिंसिपल से की थी। प्रिंसिपल ने छात्राओं के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक के पास पहुंचकर शिक्षिका की शिकायत की। जिसके बाद भी शिक्षिका के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई न होने से नाराज सैकड़ों छात्राओं ने शनिवार को कालेज के बाहर सड़क पर हंगामा करते हुए जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी।
नारेबाजी और हंगामे को देख प्रिंसिपल की सूचना पर एसडीएम बारा डा. बसंत लाल अग्रवाल, सीओ बारा विजय शंकर तिवारी और प्रधानाचार्य संघ के अध्यक्ष लल्लू त्रिपाठी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने छात्राओं को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्राओं ने जाम समाप्त नहीं किया। इससे दो घंटे आवागमन बाधित रहा। छात्राओं की मांग थी कि शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। कुछ देर के बाद एसडीएम बारा ने शिक्षिका को हटाने का आश्वासन छात्राओं को दिया। जिसके बाद चक्का जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें