फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने की तैयारी

Mon, 16 Feb 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 रायबरेली से इलाहाबाद तक भी राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करने की योजना बनायी जा रही है। न्यायालय के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मुख्यालय के अधिकारी राजमार्ग को फोरलेन बनाने की कवायद में जुट भी गए हैं। उल्लेखनीय है कि लखनऊ से रायबरेली तक राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। जबकि रायबरेली से इलाहाबाद तक राजमार्ग को ‘टू लेन विद पेव्ड शोल्डर’ का बनाया जा रहा है। जिसकी कुल चौड़ाई 12 मीटर है।
विज्ञापन


 हालांकि कुछ विभागीय कारणों व ठेकेदार की शिथिलता के चलते  ‘टू लेन के निर्माण का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है और अभी तक 50 फीसदी से भी कम काम पूरा हो पाया है। हालांकि नाम न छापने की शर्त पर एक विभागीय अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग को पहले ही फोरलेन बनाने की योजना थी। लेकिन फोरलेन करने के मानक पूरा  न करने की स्थिति में फोरलेन का प्रस्ताव नहीं तैयार किया जा सका था।

 मानकों के अनुरूप फोरलेन सड़कों में गाड़ियों की आवाजाही 25000 पीएसयू होनी चाहि। जबकि इलाहाबाद से रायबरेली तक गाड़ियों की आवाजाही वर्तमान में इतनी नही हैं। हालांकि अधिकारी ने यह भी बताया कि अब जबकि हाईकोर्ट की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं तो राजमार्ग को फोरलेन करने पर विचार करना ही होगा। जिस पर मुख्यालय स्तर पर मंथन भी किया जा रहा है। संभव है कि इस संबंध में शीघ्र ही निर्णय ले लिया जाय। सर्वे कराने के उपरांत बजट जारी कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें