फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्वती पति हर हर शंभू

Mon, 16 Feb 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फाल्गुन शुक्ल की चतुर्दशी यानी महाशिवरात्रि मंगलवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। शहर के प्रमुख शिवालयों में विशेष तैयारियों के साथ भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


मनकामेश्वर मंदिर, त्रिवेणी बांध स्थित आदिशंकर विमान मंडपम मंदिर, तक्षक तीर्थ-बड़ा शिवाला, दारागंज के नागवासुकी और सिविल लाइंस हनुमत निकेतन आदि मंदिरों में महाशिवरात्रि के लिए विशेष तैयारियां की गईं हैं। सरस्वती घाट के निकट स्थित प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर चार पहर की पूजा, भगवान मनकामेश्वर का भव्य शृंगार और ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली मंगला आरती की तैयारी पूरी कर ली गई है।

 व्यवस्थापक स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी के अनुसार भीड़ में होने वाली धक्का-मुक्की से बचाव को महिलाओं एवं पुरुषों का प्रवेश अलग-अलग गेट से कराया जाएगा। वहीं दरियाबाद स्थित तक्षकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव शंकर का शंख से भव्य शृंगार होगा। पीठाधीश्वर रविशंकर के निर्देशन में रुद्राभिषेक, कालसर्प योग शांति, दस महाविद्या पूजन, हवन के बाद शिव शक्ति सहत्रार्चन रात 12 बजे से होगा। व्यवस्थापक रमणी शास्त्री की देखरेख में त्रिवेणी बांध स्थित आदि शंकर विमान मंडपम में चार पहर के सामूहिक अभिषेक पूजन की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें