Prayagraj News : जीत के बाद लोगों का अभिवादन करते शहर उत्तरी विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी।
- फोटो : प्रयागराज
53.06 प्रतिशत लोगों ने जताया भरोसा
ऐसे में जनता की सहानुभूति भी उन्हें मिली। बात वोट प्रतिशत की करें तो पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार हर्ष को 1.38 फीसदी ज्यादा वोट मिले। पिछले बार जहां 51.68 फीसदी लोगों ने उन पर भरोसा जताया था, वहीं इस बार 53.06 फीसदी वोट उन्हें मिले। इस सीट पर दूसरे नंबर पर सपा के संदीप यादव रहे। उन्हें 24.9 फीसदी वोट मिले। सबसे बड़ा झटका कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह को लगा जो खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। गौरतलब है कि अनुग्रह इस सीट से चार बार विधायक रहे हैं। लेकिन उन्हें लगभग 14 प्रतिशत वोट से ही संतोष करना पड़ा।
Prayagraj News : जीत के बाद विक्ट्री साइन करते विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी।
- फोटो : प्रयागराज
जीत का अंतर- 37180
किसको कितने मिले वोट
प्रत्याशी वोट
1- हर्षवर्धन बाजपेयी(भाजपा) 76989
2- संदीप यादव (सपा) 35259
3- अनुग्रह नारायण सिंह (कांग्रेस) 19955
4- संजय गोस्वामी (बसपा)8113
अन्य प्रत्याशी-
संजीव मिश्रा(आप)-1036, मो. अली(एआईएमआईएम)- 745, रतन श्रीवास्तव(राष्ट्रवादी विकास पार्टी)-278, राजीव कुमार पांडेय (एबीएसपी)-207, अनिल(निर्दलीय)-186, नोटा-750
विधायक की प्रोफाइल
40 साल के हर्ष बाजपेयी शहर उत्तरी सीट से दोबारा विधायक चुने जाने वाले तीसरे प्रत्याशी हैं। राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले हर्ष की दादी राजेंद्र कुमार बाजपेयी उप राज्यपाल के साथ ही केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी हैं। इसी सीट से हर्ष के पिता अशोक बाजपेयी भी विधायक रह चुके हैं।