फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad news: ओलंपियन अभिन्न श्याम की पत्नी से सरेराह अभद्रता, कार में तोड़फोड़

Wed, 25 May 2022 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कार का टूटा शीशा। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कर्नलगंज में ओलंपियन शटलर अभिन्न श्याम गुप्ता की पत्नी डॉ. नलिनी गुप्ता से सरेराह अभद्रता की गई। यही नहीं, उनकी कार का शीशा भी तोड़ दिया गया। कार छू जाने पर बाइक सवार सेना के जवान के इस कृत्य से कार में बैठी उनकी बेटी भी चोटिल हो गई। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन



जाने माने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता मोती लाल नेहरू रोड, चर्च लेन स्थित आवास में परिवार समेत रहते हैं। मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब उनकी पत्नी डॉ. नलिनी अपनी बच्ची को इलाज के लिए मेहंदौरी कॉलोनी ले जा रही थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि डायमंड जुबली छात्रावास के सामने जाम लगा हुआ था। जहां उनकी कार का अगला हिस्सा आगे चल रहे सेना के जवान की बाइक से छू गया।


इतने में उसने आपा खो दिया और अपशब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया। माफी मांगने के बाद भी वह नहीं माना और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही मुक्का मारकर कार की विंड स्क्रीन तोड़ दी। इसमें कांच के टुकड़े लगने से भीतर बैठी उनकी बेटी चोटिल हो गई।
विज्ञापन


जिसके बाद किसी तरह से वह अपनी बच्ची को लेकर वहां से जा पाईं। बाद में उन्होंने कर्नलगंज थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें