फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल मंडी में ठिकाना तलाशने पहुंचे परीक्षार्थी

Tue, 16 Feb 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 18 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड की परीक्षा के दो दिन पहले से ही नकलमंडी में अपना ठिकाना तलाशने दूसरे राज्यों के परीक्षार्थी पहुंचने लगे हैं। महीने भर चलने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा में बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान एवं उत्तराखंड के छात्रों को शामिल होना है। नकलमंडी के तौर पर चिह्नित सिरसा, मेजारोड, बामपुर, मांडा, राजरूपपुर, कालिंदीपुरम, सुलेमसरांय, नीवा, धूमनगंज, प्रीतमनगर सहित नैनी-झूंसी के कई क्षेत्रों में ठिकाना तलाशने पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


यह परीक्षार्थी स्कूल के प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के जरिए अपने लिए महीने भर के लिए आवास खोजने में लगे हैं। इन मोहल्लों में किराए की कोठरी के मालिक बाहरी छात्रों से मनमाना किराया वसूलने की आस लगाए बैठे हैं। मकान के लिए संपर्क करने पर इन छात्रों से परिचय के लोगों को लाने की बात कहकर मोहल्ले के लोग अपनी शर्तों पर किराया थोप रहे हैं। इन परीक्षार्थियों में कई अधेड़ उम्र के परीक्षार्थी भी अंतिम समय में परीक्षा पास करने की कोशिश में लगे हैं।

शहर की नकलमंडी कहे जाने वाले राजरूपपुर, कालिंदीपुरम, नैनी, झूंसी एवं कौशाम्बी के कई इंटर कॉलेजों में पिछले कई वर्षों से दिल्ली, गुड़गांव, लुधियाना, बरदपुर सहित उत्तराखंड के चमोली, नैनीताल, बाजपुर के कई परीक्षार्थी शहर के विद्यालयों से संस्थागत परीक्षार्थी के तौर पर परीक्षा देने आ रहे हैं। बाहर से आए परीक्षार्थियों के बारे राजरूपपुर के अनिल राय, राजू, विकास तिवारी का कहना है कि इन परीक्षार्थियों से बातचीत में पता चला कि यह स्थानीय नहीं हैं। छानबीन के बाद इन परीक्षार्थियों के दिल्ली, हरियाणा एवं पंजाब के अलग-अलग भागों से होने की पुष्टि हुई। मोहल्ले वालों ने जब इन परीक्षार्थियों से बातचीत शुरू की तो इस बात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें