फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा से बासुदेव, जैनुल ने भरा पर्चा

Tue, 16 Feb 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय निकाय क्षेत्र से विधान परिषद के होने वाले चुनाव के लिए (एमएलसी) अब कुल चार प्रत्याशी मैदान मेें हैं। नामांकन के अंतिम दिन सपा से बासुदेव यादव ने पर्चा भरकर सियासी गणित को और धार दे दी है। उनके सामने भाजपा से रईश चंद्र शुक्ला हैं। रईश चंद्र शुक्ला सोमवार को फिर निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्र का एक और सेट दाखिल किया। इसके अलावा कौशाम्बी से बतौर निर्दलीय जैनुल आबदीन ने भी सोमवार को अंतिम दिन ही पर्चा दाखिल किया। इसके पूर्व कौशाम्बी के चंद्रदत्त शुक्ला नामांकन के पहले दिन ही अपनी दावेदारी कर चुके हैं। मैदान में चार प्रत्याशियों के आने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
विज्ञापन


एमएलसी के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था। सपा प्रत्याशी बासुदेव यादव जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह सहित कई प्रस्तावकों के साथ पहुंचे। इस दौरान चुनाव आयोग की खूब धज्जियां भी उड़ाई गईं। प्रत्याशी की ओर से जमकर नारेबाजी की गई और गाड़ियों का काफिला भी निकला गया। कौशाम्बी के दारानगर के रहने वाले जैनुल आबदीन ने भी निर्दल प्रत्याशी के तौर पर अपनी दावेदारी ठोकी। जैनुल आबदीन भी अपने काफिले के साथ नामांकन करने पहुंचे। बासुदेव और जैनुल आबदीन दोनों ने अपना पर्चा दो-दो सेट में भरा। रईश चंद्र शुक्ला ने सोमवार को पहुंचकर नामांकन का दूसरा सेट जमा किया। प्रभारी निर्वाचन अधिकारी गंगाराम गुप्ता ने प्रत्याशियों से पर्चा लिया। पर्चा तीन बजे के बाद इस प्रक्रिया को समाप्त कर दिया। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी केके बाजपेयी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

  जैनुल आबदीन के ऊपर हैं कई मुकदमे
एमएलसी के चुनाव में बतौर निर्दल प्रत्याशी पर्चा भरने वाले दारानगर कौशाम्बी निवासी जैनुल आबदीन के ऊपर कई आपराधिक रिकार्ड हैं। उनके ऊपर बलवा, डकैती, हत्या का प्रयास सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने अपने हलफनामे में लिखा है कि उनके ऊपर मुकदमा संख्या 98/95 में आईपीसी की धारा 147/148/149/307/395/ के अंतर्गत मामले दर्ज हैं। उनके पास 20 हजार और पत्नी के नाम 50 हजार रुपये नकदी, 2.5 लाख बैंक जमा, गाड़ी सहित कुल करोड़ों रुपए की परिसंपत्तियां हैं।
विज्ञापन


बासुदेव के पास है करोड़ों की संपत्ति
इलाहाबाद (ब्यूरो)। एमएलसी के लिए दावा करने वाले प्रत्याशियों में सबसे अधिक संपत्ति बासुदेव यादव के पास है। अपने हलफनामे में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2014-15 में खुद 939360 रुपये का और अपनी पत्नी उर्मिला के नाम से 1529570 रुपये की वार्षिक आय दिखाई है। कंपनियों में निवेश, खुद के नाम 300 ग्राम सोना (कीमत 787350 रुपये) और पत्नी के नाम 480 ग्राम सोना (1259760 रुपये) आदि कुल मिलाकर उनके नाम 7791763 रुपये और पत्नी के नाम से 5468326 रुपये की संपत्ति बताई है। जिले में दोनों के नाम से बर्जी, सिकंदरा, छतनाग, उपरहार, औराहा, कटका झूंसी, त्रिलोकपुर बहरिया, इब्राहिम, सोरांव के जैतवारडीह सहित कई इलाकों में कुल 12049380 मूल्य की कृषि योग्य भूमि है। दोनों के नाम स्थायी और अस्थायी तौर पर 25291469 रुपये की संपत्ति है। दोनों के ऊपर कुछ देनदारियां भी हैं।

रईश के पास नकदी के साथ कई गाड़ियां
भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे रईश के पास नकदी के साथ कई गाड़ियां भी हैं। उन्होंने अपनी वार्षिक आय वर्ष 2014-15 में 1704901 रुपये और अपने पत्नी के नाम 1051083 रुपये दिखाई है। दोनों के नाम बैंक में 137514 रुपये जमा हैं। इसके अलावा रिवॉल्वर, फार्च्यूनर, स्कार्पियो, ऑयल टैंकर, दस टॉयरा, पोलो गाड़ी, करीब सवा किलो सोना, छह किलो चांदी सहित कई तरह के आभूषण और नेवादा, समोगरा, अकबरशापुर मेजा में 21 एकड़ से अधिक जमीन (पति/पत्नी) के नाम हैं।

तीन विषयों में पीजी हैं चंद्र दत्त शुक्ल
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कौशाम्बी के मंझनपुर आजाद नगर के रहने वाले अधिवक्ता चंद्र दत्त शुक्ल प्राचीन इतिहास, समाजशास्त्र और संस्कृत से पीजी हैं। उनके पास 51 लाख रुपये से अधिक की अस्थायी और स्थायी संपत्तियां हैं। वित्तीय वर्ष 2014-15 में उन्होंने अपने नाम से कुल वार्षिक आय दो लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें