फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग पर रहा उल्लास का माहौल

Mon, 15 Feb 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 लोअर सबऑर्डिनेट-2013 का अंतिम परिणाम देखने के लिए लोक सेवा आयोग कार्यालय पर सोमवार को रात तक गहमागहमी का माहौल रहा। रिजल्ट देखने के लिए आयोग पर शाम से ही अभ्यर्थियों का जमावड़ा शुरू हो गया था। आयोग पर सफल होने वालों को बधाई देने का दौर देर तक चलता रहा तो कई के हाथ मायूसी आई।
विज्ञापन


अनिल यादव के समय में देर रात में परिणाम घोषित करने का चलन शुरू हो गया था। प्रतियोगियों के तीव्र विरोध के बाद अफसरों ने दिन में ही परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया था। इस बाबत शाम चार बजे आयोग बोर्ड की बैठक भी बुलाई गई थी। आयोग के अफसरों की ओर से शाम छह बजे बताया गया कि परिणाम घोषित कर दिया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों का शाम चार बजे से ही आयोग पर जमावड़ा शुरू हो गया था, लेकिन इस बार भी परिणाम रात में तकरीबन साढ़े आठ बजे घोषित हुआ। आयोग दफ्तर पर चस्पा करने के अलावा वेबसाइट पर भी रिजल्ट रात में 8.30 बजे रिजल्ट अपलोड हुआ। इससे अभ्यर्थियों की उत्सुकता बढ़ गई थी तो उनमें नाराजगी भी रही।

हालांकि परिणाम चस्पा होने के बाद आयोग दफ्तर पर उल्लास का माहौल रहा। सफल अभ्यर्थी एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। मोबाइल पर भी बधाइयों और रिजल्ट जानने को लेकर उत्सुकता दिखी। आयोग की भर्तियों में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अयोध्या सिंह का भी विपणन अधिकारी पद पर चयन हुआ है। इलाहाबाद से राकेश कुमार त्रिपाठी का आबकारी निरीक्षक, ज्योति मौर्या का सहकारी निरीक्षक, राकेश कुमार का सीडीपीओ, दिनेश कुमार गर्ग का ऑडिटर, अविनाश चंद्र पांडेय का आपूर्ति निरीक्षक पद पर चयन हुआ है। इनके अलावा भी इलाहाबाद से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का आयोग की प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा में चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें