फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुपके से प्रयागराज में कम कर दिया एक स्लीपर कोच

Tue, 25 Aug 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद से नई दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस से रेल प्रशासन ने एक स्लीपर कोच हटा दिया है। इस स्लीपर कोच को हटाने के साथ रेल प्रशासन ने ट्रेन में एसी थ्री श्रेणी का कोच जोड़ा है। ट्रेन से एक स्लीपर कोच हटा देने से आम मुसाफिर खासे निराश हैं। प्रयागराज एक्सप्रेस उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की पहली आईएसओ 9002 सर्टिफाइड ट्रेन है। 24 कोच की यह ट्रेन एनसीआर की वीआईपी श्रेणी की ट्रेन मानी जाती है। इस ट्रेन के 24 कोच में से 13 कोच पहले स्लीपर श्रेणी के थे लेकिन इसका एक स्लीपर कोच हटा दिया गया है। उसके स्थान पर एनसीआर प्रशासन ने एसी थ्री श्रेणी का कोच जोड़ दिया।
विज्ञापन


ट्रेन से स्लीपर कोच हटाने की जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं थी। अब वर्तमान समय इस ट्रेन में स्लीपर के 12, एसी थ्री के चार, एसी टू के दो, एसी वन का एक, जनरल के दो एवं एसएलआर श्रेणी के रह गए हैं। हालांकि इस बारे में रेलवे अफसरों का कहना है कि पिछले कुछ समय से थर्ड एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इसी वजह स्लीपर कोच हटाकर उसमें एसी थ्री श्रेणी का एक कोच जोड़ा गया। बता दें कि पूर्व में प्रयागराज में स्लीपर कोच की संख्या 14 थी लेकिन चार साल पहले उसमें से एक स्लीपर कोच हटाकर एसी थ्री श्रेणी का कोच जोड़ दिया गया था। अब एक बार फिर से स्लीपर की जगह एसी थ्री का कोच जोड़ा गया है। उधर चर्चा इस बात की भी है कि जल्द ही प्रयागराज समेत पांच अन्य ट्रेनों में कुल कोचों की संख्या 26 की जानी है। ऐसी सूरत में रेलवे इसमें स्लीपर के साथ एक जनरल कोच बाद में जोड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें