फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने में छह बार ही पर्सनल आईडी से बुक होंगे ई-टिकट

Sun, 14 Feb 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) सोमवार 15 फरवरी से एक नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपनी आईडी से महीने में केवल छह बार ही ई-टिकट बुक करा सकेंगे। अभी तक किसी भी पर्सनल आईडी से माह भर में दस बार ई-टिकट की बुकिंग कराई जा सकती थी।
विज्ञापन


बता दें कि टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत बढ़ने पर ही आईआरसीटीसी व्यवस्था में बदलाव कर रहा है। इसके अलावा ई-टिकट के जरिये टिकट बुक कराने के बाद भी यात्री अपने बोर्डिंग स्टेशन को अब 15 फरवरी से बदल सकेंगे। अभी तक यह सुविधा सिर्फ रेलवे काउंटर पर जाने से ही यात्रियों को मिलती थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत यह लाभ अब ई-टिकट लेने वाले यात्री घर बैठे ले सकते हैं।

 इसके तहत ट्रेन रवाना होने से 24 घंटे पहले यात्री अपने बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव कर सकते हैं। यह सुविधा ई-टिकट पर दर्ज स्टेशन से आगे वाले स्टेशनों पर ही मिलेगी, यानी अगर किसी यात्री का रिजर्वेशन इलाहाबाद से मुंबई का है तो वह इलाहाबाद के आगे मानिकपुर, सतना, कटनी आदि स्टेशनों से अपनी बोर्डिंग करवा सकते हैं। इसके पूर्व ई-टिकट लेने वाले यात्रियों को रेलवे काउंटर पर टिकट लेकर और आईडी दिखाने के बाद ही इस सुविधा का लाभ मिलता था। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आईआरसीटीसी ने यूजर्स को मैसेज भी भेजने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें