फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू की घटना में हाफिज सईद का हाथ

Sun, 14 Feb 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कहा है कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बीते दिनों लगे राष्ट्रविरोधी नारों से जुड़ी घटना को लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद का समर्थन प्राप्त है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और देश को इस हकीकत को समझना चाहिए। यह देश की अखंडता और एकता से जुड़ा मामला है, इसीलिए राजनीतिक दल ऐसी घटना का लाभ लेने की कोशिश न करें। किसी भी कीमत पर राष्ट्रविरोधी ताकतों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की पत्नी स्वर्गीय सुधा त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने आए राजनाथ ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि जेएनयू की घटना आतंकी हाफिज सईद की शह पर हुई। मोदी सरकार लगातार कह रही है कि जो कोई भी देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता पर सवालिया निशान लगाता है, उसे कतई माफ नहीं किया जाएगा। इस मामले में बतौर गृहमंत्री आवश्यक निर्देश दे चुका हूं। दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और जो निर्दोष हैं उन्हें किसी भी सूरत में परेशान नहीं किया जाएगा। जेएनयू मामले पर देश के सभी संगठन एवं राजनीतिक दलों से भी अपील है कि भारत की एकता, अखंडता पर इसकी संप्रभुता पर सवालिया निशान लगाने वाले के खिलाफ या राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के मामले मे पूरे देश को एक स्वर में बोलना चाहिए। लाभ और हानि के तराजू पर तौलते हुए किसी को भी ऐसी किसी घटना से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया की गिरफ्तारी को लेकर गृहमंत्री ने कहा, पुलिस जांच कर रही है। अभी इस बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं है। राहुल गांधी की ओर से मामले को बढ़ावा देने के सवाल पर राजनाथ ने स्पष्ट तौर पर कुछ भी बोलने से मना किया। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि राष्ट्रभक्ति से जुड़े सवाल पर सभी को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए, जो भी राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रुभता पर सवालिया निशान लगाने की कोशिश करेगा उसे किसी भी सूरत पर माफ नहीं किया जाएगा। वहीं जेएनयू मामले में वामपंथी नेता डी राजा की बेटी केशामिल होने के सवाल पर राजनाथ चुप्पी साध गए। सियाचिन की सुरक्षा के सवाल पर गृहमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा चाक चौबंद हो इसके लिए सरकार ने कई प्रभावी कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें