फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला स्टैंड में खड़ी कार का शीशा तोड़ बैग चोरी

Sat, 13 Feb 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेले में परिवार के साथ शुक्रवार दोपहर संगम स्नान करने गए एयरफोर्स कर्मी की कार का शीशा तोड़कर शातिरों ने नगदी और जेवर समेत लाखों का माल पार कर दिया। स्नान के बाद एयरफोर्सकर्मी पहुंचे तो कार का शीशा टूटा मिला। स्टैंड के ठेकेदार से मामले की शिकायत की गई तो वह गालीगलौज करने लगा लेकिन जब पुलिस को सूचना दी गई तो ठेकेदार भाग निकला। दारागंज पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

मूलरूप से बांदा के रहने वाले ओंकार प्रसाद गुप्ता एयरफोर्स में हैं। इन दिनों उनकी तैनाती एयरफोर्स स्टेशन बमरौली में है। शुक्रवार सुबह गांव से उनकी भांजी परिवार के लोगों के साथ संगम स्नान करने आई। ओंकार प्रसाद गुप्ता परिवार और रिश्तेदारों को लेकर दो कार से संगम पहुंचे। परेड मैदान में उन्होंने अपनी कार वाहन स्टैंड में खड़ी कर दी। लगभग तीन घंटे बाद स्नान कर लौटे तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है। कार के अंदर रखा बैग गायब है। जिसमें पांच हजार रुपये नगद, कान की बाली, अंगूठी और झुमका था। इसकी शिकायत ठेकेदार और उनके कर्मचारियों से की तो वे भड़क गए। ओंकार ने क हा कि चालीस रुपये इसी बात को दिया जाता है कि सामान और कार सुरक्षित रहे। ठेकेदार और उसके कर्मचारी ओंकार और उनके रिश्तेदारों के साथ गालीगलौज करने लगे। इस पर ओंकार ने मामले की शिकायत स्टैंड के बाहर ड्यूटी पर तैनात सिपाही राम करन सिंह और चंद्र प्रकाश दुबे से की लेकिन दोनों सिपाहियों वहां से उठे नहीं। जब शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई तब पुलिस पहुंची। इधर पुलिस के आने के पहले ही ठेकेदार और स्टैंड के कर्मचारी भाग निकले। ओंकार ने मामले की तहरीर थाने में दी है। दारागंज पुलिस तहरीर लेकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें