फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98 फीसदी रेलकर्मी हड़ताल के लिए राजी

Sat, 13 Feb 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) की ओर से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में हड़ताल पर जाने के फैसले काफी रेलकर्मी सहमत है। हड़ताल को लेकर रेलकर्मियों की सहमति जानने के लिए एनसीआरएमयू की ओर से 11 एवं 12 फरवरी को रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में सीक्रेट स्ट्राइक बैलेट कराई गई। शुक्रवार की शाम यूनियन की सभी शाखाओं द्वारा मतों की गिनती की गई। इस दौरान पाया गया क कुल पड़े मतों में से 98.02 फीसदी कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में है। बता दें कि सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों के खिलाफ एनसीआरएमयू ने 11 एवं 12 फरवरी को इलाहाबाद, कानपुर, अलीगढ़ आदि शहरों में रेलवे के प्रमुख कार्यालयों में स्ट्राइट बैलेट के लिए वोटिंग कराई। एनसीआरएमयू के महामंत्री आरडी यादव ने बताया कि कर्मचारियों का रुख भांपने के बाद अब यूनियन द्वारा हड़ताल की नोटिस एनसीआर महाप्रबंधक को 11 मार्च को दी जाएगी। इसके बाद रेलकर्मी 11 अप्रैल से हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान सीक्रेट बैलेट को संपन्न कराने के लिए मंडल मंत्री एसएन ठाकुर, संयुक्त मंडल मंत्री आरएन सिंह ने मतदान स्थलों का दौरा किया। उधर एनआरएमयू नेता विजय मिश्र ने बताया कि एआईआरएफ के आह्वान पर प्रयाग स्टेशन पर भी काफी संख्या में रेलकर्मियों ने सीक्रेट स्ट्राइट बैलेट में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें