फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकल मनोरथ पूरा करते हैं हनुमान

Wed, 10 Feb 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंगबली की कृपा से सारे मनोरथ पूरे होते हैं। जिसने सच्चे हृदय से बजरंगबली की आराधना की है, उसके कष्टों का निवारण हुआ है। माघ मेले के अक्षयवट मार्ग स्थित गंगा सेना शिविर में आयोजित रामकथा के अंतिम दिन मंगलवार को कथा व्यास बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक योगगुरु स्वामी आनंद गिरि ने हनुमत महिमा का बखान किया।
विज्ञापन


कहा, मानव जीवन में सेवा का भाव राम भक्त हनुमान की आराधना से मिलता है। उनके नाम का स्मरण कर लेने से ही भूतप्रेत ऊपरी बाधाओं से छुटकारा मिलता है। त्रिवेणी तट पर माता सीता की आज्ञा से बजरंगबली विराजमान हैं। गंगा स्नान के बाद उनके दर्शन पूजन से स्नान का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। समापन अवसर पर उन्होंने अरण्य कांड, किष्किंधा कांड, सुंदर कांड, लंकाकांड, उत्तर कांड के विभिन्न प्रसंगों की कथा सुनाई। बजरंगबली के जयकारों से शिविर गूंजता रहा। शिविर में प्रवचन सुनने आने वालों में प्रदीप त्रिपाठी, रश्मि त्रिपाठी, देवेंद्र मिश्र, इरा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें