फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्रानंद के विरोध में उतरी हिंगलाज सेना

Wed, 10 Feb 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
काशाी सुमेरूपीठाधीश्वर स्वामी नरेंदानंद सरस्वती के खिलाफ मंगलवार को महिलाएं सड़क पर उतर आईं। हिंगलाज सेना की प्रमुख लक्ष्मी मणि शास्त्री ने थाने का घेराव कर स्वामी नरेंद्रानंद के खिलाफ तहरीर दी। बता दें, स्वामी नरेंद्रानंद ने सेना की कार्यकर्ताओं की तुलना सूर्पणखा, ताड़का से की थी जिसके बाद मामला भड़क उठा। वहीं सीओ मेला नीति द्विवेदी ने बताया तहरीर मिली है, मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


हिंगलाज सेना प्रमुख लक्ष्मीमणि शास्त्री की तहरीर के मुताबिक स्वामी नरेंद्रानंद ने मंच से हिंगलाज सेना की आलोचना करते हुए इसे ताड़का, सूर्पणखा सेना कहा। ताड़का से हमारी तुलना कर हिंगलाज सेना की सदस्यों के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। उन्हें इस कृत्य के लिए नारी शक्ति से क्षमा मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें