फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद को मिल सकता है रेल बाईपास का तोहफा

Tue, 09 Feb 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
25 फरवरी को पेश होने वाले रेल बजट में इलाहाबाद को रेल मंत्रालय एक खास तोहफा दे सकता है। यह तोहफा होगा रेल बाईपास का। रेल बजट में इलाहाबाद में  रेल बाईपास के निर्माण के लिए फंड पास होने की पूरी संभावना है। रेल मंत्रालय में इसकी लिखा पढ़ी भी तकरीबन पूरी हो चुकी है। अब रेल बजट में इसका एलान होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

 अक्सर देखा गया है कि जंक्शन पर प्लेटफार्म खाली न होने की वजह से आउटर पर ट्रेनों को काफी देर तक रुक जाना पड़ता है। इसी समस्या से निपटने के लिए यहां करछना से मनौरी के बीच रेल बाईपास बनाने का भी ऐलान किया गया है। इसकी कुल लागत एक हजार करोड़ रुपये आंकी गई है।

 इसके बनने के बाद इलाहाबाद जंक्शन पर ट्रेनें नहीं फंसेंगी। साथ ही जिन यात्री ट्रेनों का यहां स्टॉपेज नहीं है वे रेल बाईपास से ही सीधे निकाल दी जाएंगी। बताया जा जा रहा है कि बोर्ड में काफी दिनों तक इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर मंथन चला। अब रेल बजट में एनसीआर के इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है। इलाहाबाद में प्रस्तावित रेल बाई पास मनौरी से इरादतगंज होते हुए करछना तक बनेगा। इस रेलमार्ग पर यमुना नदी पर एक पुल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें