इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं और इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्रों के लिए एक अनूठी वर्कशाप का आयोजन ‘अमर उजाला’ और एसआरएम यूनिवर्सिटी की ओर से किया जा रहा है। वर्कशाप में उनकी करियर से संबंधित सभी जिज्ञासाओं को विराम देने की कोशिश की जाएगी। कार्यशाला 10 फरवरी को केमिका प्वाइंट में सुबह 11 से एक बजे तक आयोजित होगी।
कार्यशाला में प्रवेश नि:शुल्क है। इसमें कोई भी स्टूडेंट और कालेज हिस्सा ले सकता है। बता दें कि इलाहाबाद के साथ कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, बरेली, आगरा, मेरठ, जम्मू और रोहतक में यह करियर वर्कशाप होने जा रही है। इसमें एसआरएम यूनिवर्सिटी की फैकल्टी तथा इंडस्ट्री के नामी-गिरामी एक्सपर्ट मौजूद रहेंगे और छात्रों के साथ इंजीनियरिंग कोर्स से जुड़ी तथा विभिन्न करियर विकल्पों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। छात्र-छात्राओं को मौका भी दिया जाएगा कि वे करियर को एक सही दिशा देने के लिए मन में मौजूद सभी संदेह दूर कर पाएं।
मिलेंगे इनाम, कराएं रजिस्ट्रेशन
कार्यशाला में एक्सपर्ट के प्रश्नों का उत्तर देने वाले स्टूडेंटों को इनाम भी दिए जाएंगे। वर्कशाप में भाग लेने या रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 9 फरवरी है। इसमें हिस्सा लेने के लिए 9795939900 मोबाइल पर अपना नाम, क्लास, कॉलेज और उम्र लिखकर एसएमएस के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी होंगे।