फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रपोज डे : अलग-अलग अंदाज में किया इजहार

Tue, 09 Feb 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले मोहित ने अपनी पुरानी दोस्त प्रियंका को प्रपोज डे पर लाल गुलाब दिया और दोस्ती के रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए उससे प्रेम का इजहार किया। प्रियंका भी हां किए बिना नहीं रह सकी। मोहित के दिए फूलों और कार्ड ने इस पल को और खास बना दिया। वहीं आशीष ने जब शहर से बाहर होते हुए भी अपनी पत्नी शालिनी को मैसेज के जरिए जिंदगी भर का साथ निभाने के लिए उसे प्रपोज किया तो शालिनी की आंखें खुशी से चमक उठीं। उससे दूर रहते हुए उस तक दिल की बात पहुंचना शालिनी के दिल को छू गया। आशीष ने सिर्फ एक मैसेज ही भेजा था,, लेकिन उसके मायने महंगे से महंगे गिफ्ट की बराबरी नहीं कर सकते थे।
विज्ञापन


वैलेनटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे पर सभी ने अपनों से दिल की बात कही। मौके को बेहद खास बनाने के लिए और अलग अंदाज में प्रपोज करने के लिए कई तरीके अपनाए गए। किसी ने महंगा गिफ्ट देकर तो किसी ने महज एक गुलाब देकर दिल की बात कही। प्रपोज करके किसी ने नए रिश्ते की शुरुआत की तो किसी ने पुराने रिश्तों को और गहरा बनाया। वहीं कुछ लोग ऐेसे भी रहे जिन्होंने पुराने गिले शिकवे मिटा कर दोस्ती का हाथ बढ़ाकर प्रपोज डे को नया आयाम दिया। चाकलेट्स, फूल, ड्रेस, ज्वैलरी, हार्ट स्टिक जैसी तमाम खूबसूरत चीजों के सभी ने अपने दिल की बातों का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें