फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए फिर आए अमेरिकी विशेषज्ञ

Tue, 09 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित की घोषणा हुए एक वर्ष बीत गया लेकिन अब तक सतह पर कुछ नहीं है। यह काम अमेरिका को करना है। काम भले कुछ न हुआ हो लेकिन इसके लिए यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड डेवलपमेंट एजेंसी (यूएसटीडीए) के विशेषज्ञों का इलाहाबाद दौरा लगातार जारी है। मंगलवार को दो सदस्यीय टीम फिर यहां पहुंच रही है, जो अफसरों और स्टेक होल्डर्स के साथ इस संबंध में रायमशविरा करेगी।
विज्ञापन


यूएसटीडीए के विशेषज्ञ अलबर्ट प्रेस्टो एवं डगलस तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को दिन में इलाहाबाद पहुंचेंगे। अमेरिकी टीम इस बार शहर का व्यवस्थागत ढांचा मजबूत करने पर अफसरों से रायमशविरा करेगी। इसके लिए दयानंद मार्ग स्थित होटल लीजेंड में मंगलवार को शाम चार बजे बैठक होगी।

 इसमें नगर निगम समेत जल निगम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, यातायात, एडीए, बिजली समेत अन्य विभागों के अफसर भी अपनी योजनाओं के साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन

टीम के सदस्य संगम क्षेत्र का दौरा कर माघ मेला की स्थिति का भी आंकलन करेंगे, ताकि स्मार्ट सिटी योजना में इस हिस्से को खासतौर से तैयार किया जा सके। बुधवार को एमएनएनआईटी एवं ट्रिपल आईटी में विशेषज्ञों से इस संबंध में वार्ता करेंगे। इसके अलावा टीम के सदस्य बृहस्पतिवार को महापौर और नगर आयुक्त से अलग से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें