फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुल ड्रेस में आरएसएस के नन्हें स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Mon, 08 Feb 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ण गणवेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तकरीबन डेढ़ हजार नन्हें स्वयंसेवकों ने रविवार को पथ संचलन किया। एंग्लो बंगाली इंटर कालेज से पथ संचलन एक कतार में निकले तो उन्हें तमाम शहरी देखते ही रहे। बेहद अनुशासित नन्हें स्वयंसेवकों का शहर के तमाम स्थानों पर पुष्प वर्षा से शहरियों ने स्वागत भी किया। इस दौरान कालेज प्रांगण में बाल स्वयंसेवकों ने ‘सच्चा वीर बना दे मां’ गीत भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर आरएसएस के प्रज्ञा प्रवाह संगठन के तीन प्रांतों के संयोजक रामाशीष ने कहा कि भारत में बच्चों को जो संस्कार मिलता है उसी के अनुरूप एक युवा समाज आगे खड़ा होता है। इसलिए देश के प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वह अपने बच्चों को बचपन से अच्छा संस्कार देने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि संघ संस्थापक डा. हेडगेवार जी जन्मजात देशभक्त थे। उन्होंने शाखाओं के माध्यम से राष्ट्रभक्त एवं अनुशासित युवा पीढ़ी के निर्माण का जो सपना देखा था वह अब साकार होने लगा है।

कार्यक्रम की अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. प्रदीप सिंह ने की। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी, विभागाचार्य  नागेंद्र, विभाग प्रचारक मनोज, जिला प्रचारक सर्वेश, प्रचार प्रमुख डा. मुरार जी त्रिपाठी, राजेश्वर सिंह, सत्यपाल तिवारी, वीर कृष्ण आदि मौजूद रहे। उधर नन्हें स्वयंसेवकों का पथसंचलन जानसेनगंज, घंटाघर, हीवेट रोड, चमेली देवी धर्मशाला से होता हुआ वापस एंग्लोबंगाली कालेज तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें