फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया की फ्लाइट का आज से बदलेगा समय

Mon, 17 Aug 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट मंगलवार से बदले हुए समय से चलेगी। अभी तक बम्हरौली एयरपोर्ट से इसके छूटने का वक्त शाम 5.40 बजे था, लेकिन 18 अगस्त से यह फ्लाइट अब शाम 4.55 बजे रवाना होगी। हालांकि यह व्यवस्था कुछ दिनों के लिए की गई है। एक सितंबर से इस व्यवस्था में बदलाव संभव है।
विज्ञापन


बता दें कि एयर इंडिया की दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली फ्लाइट अभी तक यहां शाम 5.10 बजे पहुंचकर आधे घंटे के ठहराव के बाद दिल्ली के लिए शाम 5.40 बजे उड़ान भरती थी और शाम 7.30 बजे दिल्ली पहुंच जाती थी। अब नई व्यवस्था के तहत फ्लाइट संख्या 9604 मंगलवार 18 अगस्त से शाम 4.25 बजे इलाहाबाद पहुंचेंगी। आधे घंटे के ठहराव के बाद शाम 4.55 बजे यह फ्लाइट बम्हरौली से उड़ान भरेगी जो अब शाम 6.40 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। जबकि दिल्ली के लिए सुबह के वक्त रवाना होने वाली फ्लाइट संख्या 9606 का निरस्तीकरण एयर इंडिया प्रशासन ने 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें