फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार जम्मू, अहमदाबाद के लिए भी स्पेशल ट्रेन

Mon, 17 Aug 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के मौके पर अगर मुसाफिरों को दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जम्मू रूट की तरफ जाने एवं वहां से आने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यात्री सुविधा के मद्देनजर इन सभी शहरों के लिए उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद से सीधी ट्रेन चलाएगा। ये ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न शहरों से होकर गुजरेंगी। सो इन ट्रेनों का फायदा इलाहाबाद के अलावा कानपुर, अलीगढ़, झांसी, आगरा के भी मुसाफिरों को भी होगा।
विज्ञापन


इस बार दीपावली 11 नवंबर को है। इसलिए इसके आसपास की तिथियों में दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जम्मू रूट से आने वाली तमाम ट्रेनें अभी से फुल हो गई हैं। दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली कुछ ट्रेनों के स्लीपर एवं थर्ड एसी श्रेणी में तो नो रूम हो गया है। जिन्हें पर्व मनाने के लिए आना है वे परेशान हैं कि क्या करें। ऐसे ही यात्रियों की समस्या को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन ने दीपावली के आसपास की तिथियों में कुछ स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की तैयारी की है।

 रेल प्रशासन दिल्ली और मुंबई के लिए ट्रेन तो चलाएगा ही, साथ ही इस बार बार अहमदाबाद और जम्मू के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाये जाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई जाने वाली स्पेशल कानपुर, उरई, झांसी के रास्ते चलेगी। जबकि जम्मू जाने वाली स्पेशल उधमपुर तक जाएगी। जो कानपुर, अलीगढ़, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर, अंबाला के रास्ते एवं अहमदाबाद स्पेशल कानपुर, आगरा फोर्ट होकर चलेगी। इन ट्रेनों के संचालन की तिथियां अभी रेलवे ने घोषित नहीं की है। बताया जा रहा है कि दशहरे के पहले रेल प्रशासन सभी ट्रेनों को चलाए जाने की तिथि घोषित कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें