मंगलवार को जंक्शन पर कई ट्रेनें नहीं पहुंचीं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। इस बीच कोहरे की वजह से भी मंगलवार को कई ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंची।
जयपुर से इलाहाबाद आने वाली मथुरा एक्सप्रेस दोपहर बाद ही जंक्शन पहुंच सकी, जबकि देर से आने के कारण शाम को मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से रवाना नहीं हो सकी।
बीते कुछ दिनों से हर रोज हो रहे ट्रेनों के निरस्तीकरण ने यात्रियों को परेशान कर रखा है। हालांकि, रेल प्रशासन का कहना है कि ट्रेनों के निरस्तीकरण का निर्णय बोर्ड स्तर का है जो चार माह पहले ही ले लिया गया था। बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची के हिसाब से ही ट्रेनों का निरस्तीकरण चल रहा है।
उधर मंगलवार की बात करें तो गोदान एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर, आनंद विहार-रीवां, नंदन कानन, हटिया-आंनद विहार, अजमेर-सियालदाह, मुरी एक्सप्रेस, महाबोधि, सीमांचल, रीवां एक्सप्रेस, मंडुवाडीह-नई दिल्ली, लिच्छवी आदि ट्रेनें निरस्त होने की वजह से इलाहाबाद नहीं आईं। इसके अलावा इलाहाबाद आने वाली कई अन्य ट्रेनें कोहरे की वजह से विलंब से पहुंचीं। सुबह 4.55 बजे आने वाली मथुरा एक्सप्रेस दस घंटे की देरी से तकरीबन तीन बजे, संगम एक्सप्रेस दिन में एक बजे के बाद, स्वतंत्रता सेनानी, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, शिवगंगा, प्रयागराज समेत कई अन्य ट्रेेनें दो से आठ घंटे तक विलंबित रहीं।
11071 कामायनी एक्सप्रेस, 12311 कालका मेल, 12333 विभूति एक्सप्रेस, 12505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 12561 स्वतंत्रता सेनानी, 12987 सियालदाह-अजमेर, 13008 तूफान एक्सप्रेस, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 15160 सारनाथ एक्सप्रेस, 12304 पूर्वा एक्सप्रेस, 12816 नंदन कानन एक्सप्रेस, 14126 सरयू एक्सप्रेस आदि।