पूर्व में घोषित ट्रेनों का निरस्तीकरण सोमवार को भी जारी रहा। इलाहाबाद आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें सोमवार को निरस्त रहीं। इस बीच देर रात पड़े कोहरे की वजह से भी तमाम ट्रेनों की चाल बिगड़ रही है। नतीजा यह रहा कि इलाहाबाद आने वाली दिल्ली रूट की अधिकांश ट्रेनें घंटों लेट हो गईं। ट्रेनों के निरस्तीकरण और उनकी लेटलतीफी की दोतरफा मार से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी इलाहाबाद आने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
संभावित कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने काफी पहले ही प्रमुख ट्रेनों के फेरे 29 फरवरी तक निरस्त किए जाने का ऐलान किया था। इसी कड़ी में सोमवार को कई प्रमुख ट्रेेनें निरस्त रहीं।
इसमें प्रमुख रूप से इलाहाबाद से जयपुर जाने वाली मथुरा एक्स्प्रेस शामिल रही। इसके अलावा 12791 सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 13007 तूफान एक्सप्रेस, 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस, 14056 ब्रह्मपुत्र मेल, 14308 बरेली-प्रयाग, 15017 काशी एक्सप्रेस, 18102 मुरी एक्सप्रेस, 12397 महाबोधि एक्सप्रेस, 14307 प्रयाग-बरेली, 12167 एलटीटी-वाराणसी आदि ट्रेनें निरस्त रहीं। इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
रही सही कसर कोहरे से विलंबित हुई ट्रेनों ने कर दी। वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस जहां सुबह दस बजे इलाहाबाद पहुंची तो वहीं 12428 रीवा एक्सप्रेस, 12582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह, 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12502 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, 12404 जयपुर-इलाहाबाद, 12560 स्वतंत्रता सेनानी समेत कई अन्य ट्रेनें दो से आठ घंटे तक विलंबित रहीं। उधर सुबह संगम एक्सप्रेस के विलंब से पहुंचने की वजह से उसका अप रैक शाम को समय से रवाना नहीं हो सका। ट्रेन शाम 5.45 की बजाय शाम 7.50 बजे इलाहाबाद से रवाना हुई।
11055 गोदान एक्सप्रेस, 11061 पवन एक्सप्रेस, 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, 12428 आनंद विहार-रीवां, 12815 पुरी-नई दिल्ली, 12873 हटिया-आनंद विहार, 12988 अजमेर-सियालदाह, 13202 मुंबई जनता एक्सप्रेस, 18101 मुरी एक्सप्रेस, 12398 महाबोधि एक्सप्रेस, 12488 सीमांचल एक्सप्रेस आदि।