फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर प्री में 50 फीसदी से भी कम उपस्थिति

Mon, 18 Jan 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगियों को उत्तर प्रदेश लोक  सेवा आयोग के एक विवादित फैसले और ठंड की भारी कीमत चुकानी पड़ी। 50 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने रविवार को आयोजित लोअर सबऑर्डिनेट प्रारंभिक परीक्षा छोड़ दी। प्रदेश में कुल पंजीकृत 489813 में से मात्र 242988 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जो परीक्षा में शामिल हुए उन्हें भी काफी मुसीबतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा 21 जिलों में 1058 केंद्रों पर हुई। परीक्षार्थियाें को उनके जिले में केंद्र नहीं दिया गया था। इलाहाबाद के अभ्यर्थियाें को कानपुर, लखनऊ आदि जिलों में भेजा गया था। दूसरे जिलों के प्रतियोगियों का यहां केंद्र बनाया गया। इतना ही नहीं इलाहाबाद में छिवकी से भी बाहर के स्कूलों को केंद्र बनाया गया था। अभी इसे लेकर परीक्षार्थी परेशान थे ही कि ठंड ने उनकी मुकिश्ल और बढ़ा दी। दो लाख 46 हजार 825 अभ्यर्थियों के परीक्षा छोड़ने के पीछे इसे मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि, इलाहाबाद में 76 केंद्रों पर 35040 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 22072 यानी, 63 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा में कहीं से गड़बड़ी की शिकायत नहीं है।

लोक सेवा आयोग के अफसर भी मान चुके हैं कि किसी केंद्र पर 100 फीसदी उपस्थिति नहीं होने वाली। आयोग ने हर केंद्र पर कुल अभ्यर्थियों की संख्या से 10 फीसदी कम उत्तर पुस्तिका (ओएमआर शीट) भेजी थी। आयोग के अफसरों का कहना है कि विगत परीक्षाओं में देखा गया कि किसी केंद्र पर 85 फीसदी से अधिक उपस्थिति नहीं रही। ऐसे में 90 फीसदी उत्तर पुस्तिका ही भेजी गई। आयोग का यह फैसला सही भी रहा। किसी सेंटर पर उत्तर पुस्तिका कम पड़ने की शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें