फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकर्ड प्लेटे उखड़ीं, चोटिल हुए श्रद्धालु

Mon, 18 Jan 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में आवागमन के लिए बनाए गए मुख्य मार्गों से जुड़े गाटा मार्गों की चकर्ड प्लेटों के उखड़े होने का खामियाजा श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को भुगतना पड़ रहा है। उखड़ी चकर्ड प्लेटों की चपेट में आने से किसी के घुटने पर चोट लग रही है तो किसी के चेहरा जख्मी हो रहा है। लोग उपचार के लिए मेला में स्थापित अस्पताल पहुंच रहे हैं। कई स्थानीय श्रद्धालु बेली, एसआरएन अस्पताल में चिकित्सकों को दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


मेले में मुख्य मार्गों से लेकर गाटा मार्ग कुल 73 किलोमीटर से अधिक बनाया गया है। मुख्य मार्गों को छोड़कर गाटा मार्गों पर बिछाई गईं चकर्ड प्लेटों की क्लिपिंग सही तरीके से नहीं हुई हैं। इससे चकर्ड प्लेटे जगह-जगह उखड़ी हैं। उखड़ी चकर्ड प्लेटों की चपेट में आकर श्रद्धालु और कल्पवासी गिरकर जख्मी हो रहे हैं। अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों का कहना है कि दो-तीन दिनों में कई मरीज आ चुके हैं। मरीजों में घुटने, एड़ियों की के मांसपेशियों में खिंचाव आ जा रहा है। कई मरीजों को गर्म पट्टियां दी गई हैं जबकि कई को एंटीबायोटिक और दर्द की दवाएं दी गई हैं।

 मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने माघ मेला में मुख्य मार्गों और गाटा मार्गों के नामों को प्रदर्शित किए जाने के लिए साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि साइन बोर्ड न होने से श्रद्धालुओं, कल्पवासियों को परेशानी होती है। वे मेला क्षेत्र में भटक जा रहे हैं। उन्होंने डीएम और प्रभारी मेलाधिकारी को निर्देश दिया है कि मुख्य मार्गों पर चार जगह और गाटा मार्गों पर दो स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही कमिश्नर ने मेला क्षेत्र स्थित विभागों में शिकायत रजिस्टर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रजिस्टर पर दर्ज की जाने वाली शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें