फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ रही कम, फिर भी बंद रहे जंक्शन में प्रवेश के रास्ते

Fri, 15 Jan 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेले के पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति के मौके पर इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से प्रवेश पर रोक लगा दिए जाने की वजह से आम लोगों के साथ मुसाफिरों को खासी परेशानी हुई। सिविल लाइंस साइड से प्रवेश के सभी रास्तों में बैरीकेटिंग लगा दिए जाने की वजह से यात्री ही नहीं बल्कि वहां रेलवे कालोनी में रहने वाले रेलकर्मियों की भी खासी फजीहत हुई। मजबूरी में लोगों को सिटी साइड होकर जंक्शन में प्रवेश करना पड़ा। इसके चलते लोगों को मजबूरी में लंबा चक्कर काटना पड़ा। जबकि जंक्शन पर आज भीड़ नाममात्र की ही थी।
विज्ञापन


संभावित भीड़ के मद्देनजर रेलवे और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में तय हुआ था कि माघ मेले के सभी स्नान पर्व के एक दिन पहले और एक दिन बाद इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर सिविल लाइंस से जंक्शन के सभी रास्तों से किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। सुबह प्रयागराज, संगम और जयपुर एक्सप्रेस आई तो उसमें अपने परिचितों को रिसीव करने आये लोगों को सिविल लाइंस साइड में रोक लिया गया। लोगों को मजबूरी में सिटी साइड से प्रवेश करना पड़ा।

 रेलवे कालोनी में रहने वाले रेलकर्मियों को भी आज काफी दिक्कत हुई। उन्हें भी नवाब युसूफ रोड से स्मिथ रोड कालोनी में प्रवेश के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। यह हाल तब रहा जब जंक्शन पर आज यात्रियों की भीड़ काफी कम थी। रेलवे की इस व्यवस्था को लोगों ने कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राजरूपपुर के विजय उपाध्याय, राजीव श्रीवास्तव आदि ने कहा कि शाम को वे अपने परिजनों को नौचंदी एक्सप्रेस में छोड़ने के लिए आए थे। लेकिन उन्हें सिविल लाइंस साइड से प्रवेश नहीं दिया गया। प्लेटफार्म नंबर 10 पर आने के लिए उन्हें सिटी साइड से लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ा। संभावित कोहरे के मद्देनजर रेलवे द्वारा किया जा रहा ट्रेनों का निरस्तीकरण बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। आज इलाहाबाद से जयपुर जाने वाली मथुरा एक्सप्रेस, चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें निरस्त रही। ट्रेनों के निरस्त होने की वजह से यात्रियों को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


 इतना ही नहीं मकर संक्रांति के मौके पर जो लोग स्नान करने के लिए इलाहाबाद आए थे उनकी वापसी की राह मुश्किल हो गई। बृहस्पतिार को मथुरा और ऊंचाहार एक्सप्रेस के साथ 11066 पवन एक्सप्रेस, 11072 कामायनी एक्सप्रेस, 11093/11094 महानगरी एक्सप्रेस, 11107/11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस, 12301/12302 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, 12309/12310 पटना राजधानी, 12397 महाबोधि एक्सप्रेस, 12401/12402 मगध एक्सप्रेस, 12506 एनई एक्सप्रेस, 12304 पूर्वा एक्सप्रेस, 12308 जोधपुर-हावड़ा, 12562 स्वतंत्रता सेनानी, 12582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह, 13007 तूफान एक्सप्रेस आदि ट्रेनें इलाहाबाद नहीं पहुंची। 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, 12312 कालका मेल, 12322 मुंबई मेल, 12791 सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस, 14056 ब्रह्मपुत्र मेल, 14308 बरेली-प्रयाग, 15483 महानंदा एक्सप्रेस, 18101/18102 मुरी एक्सप्रेस, 19045 ताप्तीगंगा एक्सप्रेस आदि।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें