फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच शुरू होगा कल्पवास

Sat, 09 Jan 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ महीने तक चलने वाला माघ मेला इस बार अव्यवस्थाओं के बीच पांच दिन बाद 14 जनवरी से शुरू हो रहा है। मकर संक्रांति से कल्पवास का संकल्प लेने वाले श्रद्धालुओं का 11 जनवरी से जमावड़ा होगा। मेले में न तो अभी पूरी तरह से सड़के बन पाई हैं। विद्युत पोल भी नहीं खड़े हो सके है। खड़े पोलों पर प्रकाश के लिए बल्व नहीं लगाए जा सके हैं। मेले अभी तमाम बुनियादी सुविधा बहाल नहीं हो पाई है। जबकि मेला प्रशासन का दावा था कि समय से तैयारियां पूरी हो जाएंगी। 
विज्ञापन


माघ मेला में आस्था की नगरी बसाने आए खाक चौक, संगम लोअर, दंडीबाड़ा आचार्य बाड़ा काली सड़क गंगोली शिवाला, जीटी रोड त्रिवेणी रोड आदि क्षेत्रों में शिविर निर्माण करा रहे संतों और तीर्थपुरोहितों का कहना है कि प्रशासन की ओर से की जानी वाली तैयारियां अभी अधूरी हैं। भूमि आवंटन में देरी के कारण उनके शिविर भी अभी पूरे नहीं हो पाए हैं।
महामंडलेश्वर कपिलदेव दास कहते हैं कि वीआईपी सड़कों को छोड़कर पूरे मेले में अव्यवस्था है। स्नानघाट बनाने का काम भी धीमी गति से किया जा रहा है।

अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा के विधि संयोजक मधु चकहा के मुताबिक मकर संक्रांति से मेला शुरू हो जाएगा। तीर्थपुरोहितों के यहां श्रद्धालुओं का आना सोमवार से आना शुरू हो जाएगा। अभी तक शिविर का काम पूरा नहीं हो पाया है। कहा, तीर्थपुरोहितों को गाटा रोड में बसाया जाता है। अभी तक गाटा रोडों पर चकर्ड प्लेट नहीं बिछाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें