फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में अवैध पार्किंग बंद करने का आदेश

Sat, 09 Jan 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 हाईकोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर नोएडा में अवैध पार्किंग पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया है। सीईओ नोएडा और एसएसपी से कहा है कि वे अवैध रूप से चल रहे सभी पार्किंग स्थलों को तत्काल बंद कराएं। कोर्ट ने यह भी जानकारी मांगी है कि कुल कितने ठेकेदारों को पार्किंग का लाइसेंस दिया गया है और कितने लोग अवैध रूप से पार्किंग चलाकर धन उगाही कर रहे हैं। कोर्ट इस मामले पर चार फरवरी को पुन: सुनवाई करेगी।
विज्ञापन


श्रीकांत वैध की याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। याची का कहना था कि नोएडा के सेक्टर 16 में पार्किंग माफिया ने पार्क पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। वाहन की पार्किंग कराकर फीस वसूली जा रही है। इसी प्रकार से कहीं पर भी खाली जमीन देखकर उसे पार्किंग बना दिया जाता है और जनता से धन की वसूली की जाती है।

नोएडा अथॉरिटी और पुलिस से शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। पूरे नोएडा में पार्किंग माफिया ने अपना जाल बिछा रखा है। इनको अधिकारियों की शह प्राप्त है। बिना लाइसेंस के पार्किंग चलाने से नोएडा अथॉरिटी और प्रदेश सरकार को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। कोर्ट ने अवैध पार्किंग तत्काल बंद करने के साथ पूरी जानकारी से अगली सुनवाई पर अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें