फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त मौके के लिए सीएम को लिखा रक्तपत्र

Sat, 09 Jan 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 पीसीएस में दो अतिरिक्त अवसर की मांग को लेकर आंदोलनरत प्रतियोगियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखा। मांग के समर्थन में प्रतियोगियों ने शनिवार शाम को सुभाष चौराहे पर प्रार्थना सभा की भी घोषणा की है। इनके अलावा भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा से जुड़े प्रतियोगियों की ओर से इस मांग के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रतियोगियों का यह भी दावा है कि प्रदेश सरकार के मंत्री की ओर से आश्वासन दिया गया है कि 11 जनवरी तक दो अतिरिक्त अवसर दिए जाने के संदर्भ में आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगियों की मांग पर पीसीएस-2016 से प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर कर दिया गया है, लेकिन दो अतिरिक्त अवसर की मांग पर सरकार अब भी मौन है। इतना ही नहीं इस मांग को लेकर प्रतियोगियों के आंदोलन के बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2016 के लिए 11 जनवरी को नोटिफिकेशन की घोषणा भी कर दी है। इससे आशंका बन गई है कि पीसीएस-2016 में प्रतियोगियाें को अतिरिक्त अवसर नहीं मिलेगा। इससे निराश और नाराज प्रतियोगियों का आंदोलन तेज हो गया है।

इसी क्रम में प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति तथा समाजवादी प्रतियोगी छात्र मंच के बैनर तले युवाओं ने सुभाष चौराहे पर खून से लिखा पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजा। प्रतियोगियों का कहना था कि प्रदेश सरकार के मंत्री और सपा नेताओं ने आश्वासन दिया था कि उनकी दो अवसर की मांग पूरी होगी, लेकिन यह मांग पूरी हुए बिना आयोग ने विज्ञापन जारी करने की घोषणा कर दी है। उनका कहना था कि प्रतियोगियों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश करेगा। रक्तपत्र लिखने वालों में डॉ. अतुल मिश्रा, रामप्रकाश यादव, परम पाल, संदीप यादव, सालिग्राम बिंद, अनिल यादव, राजेश सिंह, श्रीकांत उपाध्याय, नवीन तिवारी, राघवेंद्र राय, सिद्धार्थ मिश्रा, अवनीश पांडेय, अयोध्या सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


इनके अलावा भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा की ओर से इस मांग के समर्थन में मम्फोर्डगंज, अल्लापुर, अलोपीबाग, छोटा बघाड़ा आदि मुहल्लों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। उनकी ओर से मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया। अभियान में कौशल सिंह, नीरज पांडेय, आनंद मिश्रा, जेपी चौरसिया, विक्रम सिंह, भाष्कर, अर्पित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें