फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए वित्तविहीन शिक्षकों ने यूपी बोर्ड घेरा

Tue, 11 Aug 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों ने मानदेय एवं कई अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को यूपी बोर्ड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के बैनर तले वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश भर से आए वित्तविहीन शिक्षकों ने बोर्ड कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन


नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने किया। प्रदेश भर से जुटे शिक्षकों को संबोधित करते हुए लखनऊ शिक्षक खंड के विधायक उमेश द्विवेदी ने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उनकी मांग अविलंब पूरी की जाए, नहीं तो प्रदेश भर के शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे। विद्यालय प्रबंधक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की ओर से मान्यता देने में जो उदारता बरती जा रही है, उसे रोककर पहले से मान्यता प्राप्त विद्यालयों को आधारभूत सुविधाओं से जोड़ा जाए। धरने के दौरान यूपी बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन राजेंद्र प्रताप ने शिक्षकों के बीच पहुंचकर उनका ज्ञापन लिया। उन्होंने इसे सरकार के पास भेजने की बात कही।

वित्तविहीन शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप 31 अगस्त के पूर्व मानदेय की व्यवस्था नहीं की तो शिक्षक शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर चार सितंबर को लखनऊ में विधान सभा के सामने काला दिवस मनाएंगे। धरने में प्रधानाचार्य महासभा के अध्यक्ष सोम दीक्षित, प्रबंधक महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव बाजपेई, शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष विद्याधर द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें