वरिष्ठ कथाकार रवींद्र कालिया की हालत पहले से बेहतर है। बुधवार को उनकी हालत में मामूली सुधार दिखा। बेटे मनु कालिया के मुताबिक उन्हें वेंटीलेटर से बाहर रखा गया। उन्होंने परिजनों को पहचाना और इशारे से कुछ कहने की कोशिश की।
वहीं इलाहाबाद में उनके परिचितों, प्रशंसकों की ओर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआओं का क्रम जारी रहा। लोगों ने अलग-अलग माध्यमों से उनका हाल जानने की कोशिश की। बता दें लीवर में इंफेक्शन की शिकायत पर उन्हें सोमवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।