फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब स्टेशन पर ग्रामीणों का धावा, तोड़फोड़

Wed, 06 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 घूरपुर के मनकवार गांव में मंगलवार को करंट से दो भैंसों की मौत हो जाने से भड़के ग्रामीणों ने भीटा सब स्टेशन पर धावा बोल दिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की। ग्रामीण इस बात से भी नाराज थे कि घटना के बाद शिकायत पर भी बिजली विभाग ने लाइन नहीं काटी और एक घंटे तक कई ग्रामीणों के आसपास मौत मंडराती रही। सब स्टेशन पर बवाल कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण वहां से लौटे। गांव में देर रात तक अंधेरा छाया रहा। घटना से प्रभावित आसपास के गांवों को वैकल्पिक व्यवस्था के जरिये बिजली की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन


गांव में रहने वाले राम आसरे भारतीया की बेटी श्वेता मंगलवार सुबह घर के बाहर भैंसों को बांध रही थी, तभी अचानक 440 वोल्ट का तार टूटकर गिर पड़ा। दोनों भैंसे झुलस गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह देखकर श्वेता चिल्लाने लगी तो उसकी मां कमला देवी दौड़ते हुए वहां पहुंची। वह तार के पास चली गई लेकिन श्वेता ने मां को धक्का देकर तार से दूर किया और कमला देवी बाल-बाल बच गई।

मनकवार सहित आसपास के दो दर्जन गांवों को भीटापुर सब स्टेशन से बिजली मिलती है। ग्रामीणों ने तुरंत सब स्टेशन में फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। कुछ लोग दौड़ते हुए सब स्टेशन पहुंचे और कर्मचारी को घटना की जानकारी दी। इसके बावजूद एक घंटे तक मौके पर कोई नहीं पहुंचा और टूट हुए तार में करंट काल बनकर दौड़ता रहा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने खुद ही ट्रांसफार्मर का फ्यूज निकाल दिया, जिससे सप्लाई बंद हुई। बिजली विभाग के रवैये से भड़के ग्रामीण सीधे सब स्टेशन पहुंचे। कर्मचारी ग्रामीणों की भीड़ देख सब स्टेशन से भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर धावा बोल दिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की। उधर, कर्मचारी सीधे पुलिस के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उन्हें उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा।

आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण वहां से हटे। बिजली विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के जरिये गांवों में आपूर्ति बहाल की लेकिन मनकवार गांव में देर रात तक बिजली नहीं आई और न ही टूटे हुए तार की मरम्मत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें