जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस में सफर के दौरान शनिवार दो जनवरी को एक बेटी की अचानक तबियत बिगड़ी तो उसके पिता ने ट्विट कर रेल प्रशासन से मदद मांगी। कुछ देर बाद रेलवे ने बीमार बिटिया के इलाज की व्यवस्था कर दी। अमर उजाला इलाहाबाद के रविवार तीन जनवरी के अंक में ‘प्रभु की चिड़िया से बिटिया का हुआ इलाज’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई तो वह पाठकों के बीच चर्चा का केंद्र रही।
यहां तक कि रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने भी यह खबर पढ़ने के बाद प्रतिक्रिया के रूप में इसे अपने ट्विटर एकाउंट में अपलोड कर ‘अमर उजाला’ को सामाजिक सरोकारों से जुड़ी ऐसी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करने की भी बधाई दी।