फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार छात्र पर हमले की निंदा

Sat, 02 Jan 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोरी इलाके में बृहस्पतिवार रात किराएदार छात्र शशांक सिंह पर हमला हुआ। आरोप है कि उस पर मकान मालिकों ने हमला किया। हमलावरों ने धमकी दी कि किराया वृद्धि के विरोध में चल रहे आंदोलन को खत्म कर दो। इसके विरोध में नव उदय स्टूडेंट एसोसिएशन ने बैठक कर घटना की निंदा की।
विज्ञापन


गोरखपुर के रहने वाले शशांक सिंह प्रतियोगी छात्र हैं। वह सलोरी में किराए पर रहते हैं। आरोप है कि वह बृहस्पतिवार की रात अपने एक दोस्त के कमरे से नए साल की पार्टी कर घर लौट रहे थे। रास्ते में आधा दर्जन से अधिक अधेड़ उम्र के लोगों ने हमला बोल दिया। लात-घूंसों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। हमलावरों ने धमकी दी कि किराया वृद्धि के विरोध में चल रहे आंदोलन को खत्म कर दो, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।

समिति के संयोजक पंकज सोनकर ने कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते मकान मालिक छात्रों पर हमला कर आंदोलन को खत्म करना चाहते हैं। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो कमिश्नर का घेराव किया जाएगा। बैठक में प्रशांत सिंह, बादल सिंह, नवीन सिंह, मनजीत उपाध्याय, सचिन यादव, सुमन सिंह, सुमित राव, आकाश सिंह, हर्षवर्धन पांडेय, राहुल द्विवेदी, विशाल सिंह, सत्यपाल यादव, मयंक सिंह, अभिषेक सिंह, समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें